जमशेदपुर, जून 15 -- जमशेदपुर । सदर अस्पताल में जल्द ही कुछ और विशेषज्ञ डॉक्टर को बुलाया जाएगा। अभी सदर अस्पताल में टीवी सर्जरी सहित चार विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर को बुलाया जा रहा है। जो सप्ताह में एक-एक दिन आकर ओपीडी में मरीजों को देख रहे हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि अन्य विभागों के डॉक्टर से संपर्क किया गया है और जल्द ही इन डॉक्टरों को भी यहां लाने का प्रयास होगा ताकि अन्य तरह की बीमारियों का भी यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा इलाज कराया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...