धनबाद, अप्रैल 18 -- सदर अस्पताल में नवजात बच्चों को डिब्बे के दूध देने और दवाओं की आपूर्ति को लेकर चल रहा अवैध खेल सख्ती के बाद अब लगभग थम गया है। रविवार को आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ओर से किए गए खुलासे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने निगरानी इतनी कड़ी कर दी गई कि अब बच्चों को सिर्फ और सिर्फ मां का दूध दिया जा रहा है। रविवार से गुरुवार के बीच यहां जन्म लेनेवाले 55 बच्चों में अधिकांश अपनी मां का दूध पी कर पल रहे हैं। सिर्फ दो-तीन को डिब्बे के दूध की जरूरत पड़ी है। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार रविवार को 11, सोमवार 16, मंगलवार 10, बुधवार 9 और गुरुवार को 9 बच्चों का जन्म हुआ। दो-तीन को छोड़ दें तो इन बच्चों को बाहर के दूध की जरूरत ही नहीं पड़ी। सभी बच्चों को उनकी मां ही स्तनपान करवा रही हैं।बता दें कि रविवार के पहले तक अस्पताल में सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.