सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार ने की। शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य संजय कुमार, लिपिक राजेश झा समेत कुल चार लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया एक यूनिट रक्तदान उसके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालता है, बल्कि यह गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होता है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.