चाईबासा, अप्रैल 3 -- चाईबासा। सदर अस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवानों ने शुक्रवार को कौशल नर्सिंग कॉलेज के पीछे से एक युवक को चोरी के आरोप में पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों से कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे छात्रों के सामान की चोरी हो रही थी। इसकी सूचना मिलने पर गार्डों ने शुक्रवार सुबह से ही निगरानी शुरू कर दी। करीब 11 बजे कुछ युवकों के संदिग्ध रूप से घूमने की सूचना मिली। गार्डों को देखकर सभी भागने लगे, लेकिन एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सन्नी सुंडी, नरसंडा गांव निवासी बताया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.