बेगुसराय, जून 20 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। डीएम श्रीकांत शास्त्री शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। प्रचंड गर्मी के बीच डीएम 43 मिनट तक अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। यहां तक कि गैंग रेप की पीड़िता से मिलकर उनका हालचाल जाना। यह भी पढ़ें- बेगूसराय सदर अस्पताल में गंदगी व कुव्यवस्था देख डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को लगायी फटकारपीड़िता के इलाज की व्यवस्था डीएम के निर्देश पर सीएस ने पीड़िता का बेहतर इलाज कराने का निर्देश दिया। इस दौरान वे पसीने से लथपथ नजर आये। बार-बार ललाट से पसीना पोछते रहे। इससे पहले डीएम के सदर अस्पताल पहुंचने पर सीएस डॉ. अशोक कुमार, डीएस डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. संजय कुमार आदि ने उनका स्वागत किया। गाड़ी से उतरने के बाद डीएम ने अस्पताल परिसर से लेकर गार्डन में गंदगी व मुख्य गेट के समीप प्रचार सामग्री का क...