लखीसराय, फरवरी 28 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में 100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट की लगभग डेढ वर्ष पूर्व मिली स्वीकृत के बाद निर्माण की पहल तेज हो गई है। शुक्रवार को डीएम मिथिलेश मिश्र बीएमएसआईसीएल के जेई सुजीत कुमार मंडल के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर भवन निर्माण के लिए स्थान का निरीक्षण व समीक्षा किया। सात मंजिला भवन निर्माण के लिए जर्जर हो चुके टीबी वार्ड को चिन्हित किया गया। डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि भवन निर्माण के लिए पर्याप्त स्थल एवं विशेष रूप से आग लगने की स्थिति में उसे पर काबू पाने के लिए अग्निशमन नियंत्रण को प्रमुखता दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण होने पर सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर संक्रमण तथा अन्य आपातकालीन स्थिति में मरीज को तत्काल स्थानीय स्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.