पाकुड़, मार्च 13 -- जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल सोना जोड़ी में कमर्शियल गैस की आपूर्ति बाधित होने से भर्ती मरीजों के लिए भोजन व्यवस्था चरमराने लगी है। गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण अस्पताल प्रबंधन और भोजन संचालक के सामने रविवार से मरीजों को खाना खिलाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। भोजन संचालक अरविंद कुमार भगत ने बताया कि उनके पास केवल शनिवार तक के लिए ही कमर्शियल गैस का स्टॉक बचा है। रविवार को मरीजों के लिए भोजन कैसे पकेगा, इसे लेकर वे बेहद चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक उपाय के तौर पर 'भट्टी' (कोयला या लकड़ी) का इंतजाम किया गया है, ताकि मरीजों को समय पर भोजन दिया जा सके। हालांकि, भट्टी पर बड़ी मात्रा में खाना बनाना चुनौतीपूर्ण और समय लेने वाला काम है। इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मनीष कुमार सिंह ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.