बेगुसराय, फरवरी 6 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सम्पूर्णता अभियान-दो के तहत डीएम श्रीकांत शास्त्री ने शुक्रवार को सदर अस्पताल में डे- केयर कीमोथेरेपी सेन्टर का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने की। डीएम ने कहा कि कीमोथेरेपी केंद्र खुलने से कैंसर पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए अब जिले से बाहर बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी होगी। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। स्थानीय स्तर पर उपचार मिलने से मरीज समय पर कीमोथेरेपी ले सकेंगे, जिससे इलाज की सफलता की संभावना बढ़ेगी। परिजनों को भी मरीज की देखभाल में सुविधा होगी। खासकर गरीब परिवारों के लिए कीमोथेरेपी केंद्र वरदान साबित होगा जो पैसे के अभाव में कैंसर का इलाज सही से नहीं करा पाते हैं। सीएस डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि कीमोथेरेपी केंद्र चालू होने से आर्थिक रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.