रांची, अप्रैल 4 -- रांची, संवाददाता। सदर अस्पताल में थैलेसीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए शनिवार को रक्तदान शिविर लगा। इसमें डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, छात्रों आदि ने 102 यूनिट रक्तदान किया। मरीजों को बार-बार रक्त चढ़ाने की जरूरत को देखते हुए यह आयोजन किया गया। मौके पर डॉ. रंजू सिन्हा ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की। वहीं, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.