रांची, अप्रैल 6 -- रांची। रांची सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ. अलख निरंजन मिश्र का रविवार को निधन हो गया। करीब 60 वर्षीय डॉ. मिश्रा किडनी और फेफेड़े जुड़ी बीमारी के कारण बीते कई महीनों से बीमार थे। हाल ही में उन्हें रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। रांची के विद्यानगर निवासी डॉ. मिश्र का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखंड के पृथ्वीपुर में ले जाया गया है। यहीं कोयल नदी के किनारे सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। डॉ. मिश्र पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन के बाद रांची समेत पूरे मझिआंव में शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.