सदर अस्पताल में एनेस्थीसिया की मशीन खराब
मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल में एनेस्थीसिया की मशीन एक साल से बंद पड़ी है। एमसीएच और जेनरल ओटी में लगी मशीन काम नहीं कर रही है। इस कारण इंजेक्शन से मरीजों को बेहोश किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि इंजेक्शन से मरीजों को बेहोश करने में मरीज के बीच में होश आने या बेहोशी खत्म होने का खतरा रहता है। सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती को रहता है।डॉक्टरों के मुताबिक, गंभीर स्थिति में स्पाइनल इंजेक्शन से बेहोश करने पर गर्भवतियों की जान जाने का भी खतरा रहता है। सदर अस्पताल में हर दिन मरीजों का ऑपरेशन स्पाइनल इंजेक्शन से ही किया जा रहा है। कई बार शिकायत के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन ने मशीन को ठीक नहीं कराया है। सदर अस्पताल अधीक्षक डॉ. ज्ञानेंदु का कहना कि मशीन ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उधर, सदर अस्पताल की आई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.