धनबाद, अप्रैल 26 -- सदर अस्पताल में अब मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल परिसर में ही एक्स-रे सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। शनिवार को यहां करीब 15 मरीजों का एक्स-रे किया गया। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने एमटीसी बिल्डिंग में स्थित यक्ष्मा विभाग की एक्स-रे मशीन को हाल ही में सदर अस्पताल में शिफ्ट किया था। इस नई सुविधा के शुरू होने से मरीजों का समय बचेगा और उन्हें परेशानी से छुटकारा मिलेगा। यह भी पढ़ें- मरीजों को इमरजेंसी से ले जाने को चार एंबुलेंस तैनात यह भी पढ़ें- टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में160 मरीजों की जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...