धनबाद, मार्च 10 -- सदर अस्प्ताल में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) खत्म हो गई है। यहां पिछले दो दिनों से यह वैक्सीन नहीं है। इसके कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुत्ते के काटने के शिकार लोगों को इसके लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाना पड़ रहा है। इससे वहां अचानक भीड़ बढ़ गई है और लंबी कतार लग रही है। सोमवार को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एआरवी सेंटर में 200 मरीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे। इनमें 49 नए मरीज और 151 पुराने मरीज शामिल थे। वैक्सीन लगवाने वालों में 131 पुरुष और 69 महिलाएं थीं। सामान्य दिनों में यहां प्रतिदिन 150 से 170 मरीज एआरवी के लिए आते हैं, लेकिन सदर अस्पताल में वैक्सीन खत्म होने के कारण अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गई।अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कुछ समय के लिए एआरवी सेंटर में अफरातफरी की स्थिति बन गई। हालांकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.