रांची, मार्च 17 -- रांची, संवाददाता। राजधानी के सदर अस्पताल में मंगलवार को एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म हो गई। इससे डॉग बाइट के मरीज परेशान हो गए। क्योंकि तय समय के भीतर वैक्सीन लेना जरूरी है, नहीं तो रेबीज फैलने लगता है। यह सोच कर मरीज सोच में पड़ गए। वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण 300 से अधिक मरीजों को बिना टीका लगवाए ही लौटना पड़ा। जबकि, कई मरीज घंटों तक अस्पताल में इस उम्मीद में इंतजार करते रहे कि वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने देर शाम लोकल सप्लायर से एंटी रेबीज वैक्सीन मंगाई, जिसके बाद इंतजार कर रहे मरीजों को राहत मिली और उन्हें टीकाकरण किया गया। हालांकि, दिनभर मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डॉग बाइट के मामलों में अचानक हुई बढ़ोतरीसदर अस्पताल में सामान्य दिनों में प्रतिदिन 250 से ...