जहानाबाद, मार्च 15 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सभी जख्मी इलाज के दौरान सदर अस्पताल पहुंचे उसके बाद सदर अस्पताल में भी आपस में जमकर मारपीट किए। जिसके कारण सदर अस्पताल में इलाज कराने आए अन्य मरीजों को भारी परेशानी हुई एवं कुछ देर के लिए सदर अस्पताल रण क्षेत्र बना रहा। इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी सदर थाने की पुलिस के द्वारा की गई है। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि आपस में मारपीट के बाद सदर अस्पताल में मारपीट के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार तीन लोगों को जेल भेजा गया है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हसनपुर गांव में मारपीट हुई है, जिसमें गीता देवी के तरफ से 6 लोगों पर केस दर्ज किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.