सदर अस्पताल में इलाजरत महिला मरीज का पैर काटने की नौबत, डीसी से गुहार
कोडरमा, मई 27 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। सदर अस्पताल कोडरमा के एक डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चंदवारा थाना क्षेत्र के पथलौवा निवासी मो. शाकिर ने उपायुक्त को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि गलत इलाज और समय पर उचित चिकित्सा नहीं मिलने के कारण उनकी मां फातमा खातून की स्थिति गंभीर हो गई है और अब उनका पैर काटने तक की नौबत आ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फातमा खातून को पैर टूटने के बाद 24 अप्रैल 2026 को सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया था। वहां हड्डी रोग विशेषज्ञ की देखरेख में उनका इलाज शुरू हुआ। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के कई दिनों बाद ऑपरेशन किया गया और ऑपरेशन भी सही से नहीं किया गया, जिसके कारण पैर में गंभीर संक्रमण फैल गया और स्थिति गैंगरीन तक पहुंच गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि मरीज को लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.