सिमडेगा, मार्च 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में इलाजरत केवेटांड़ निवासी मरियम लोमगा नामक एक महिला की मौत हो गई। बताया गया कि बानो थाना के केवेटांड़ गांव निवासी मरियम लोमगा दो दिनी पुर्व केवेटांड़ बाजार से अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्धा गंभीर रुप से घायल हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के क्रम में सोमवार को मौत हो गई। सूचना के आलोक में पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...