बिहारशरीफ, मार्च 19 -- सदर अस्पताल में इफ्तार पार्टी, कर्मियों ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल फोटो : सदर केके 06 : सदर अस्पताल सभागार में इफ्तार पार्टी में शामिल चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में बुधवार की शाम दावते इफ्तार का आयोजन हुआ। इसमें हर संप्रदाय के लोगों ने हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। इफ्तार के दौरान सभी लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और आपसी सद्भाव का परिचय दिया। स्वास्थ्य प्रबंधक मो. इमरान ने बताया कि सदर अस्पताल केवल इलाज का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है। इस तरह के आयोजन से आपसी संबंध मजबूत होते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। अस्पताल परिवार हमेशा हर धर्म और समुदाय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.