सदर अस्पताल में आयुष्मान से तीन महिलाओं का मुफ्त इलाज
धनबाद, जुलाई 19 -- धनबाद। सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से तीन महिलाओं का नि:शुल्क इलाज किया गया। इलाज के बाद शनिवार को परमिला देवी, आशा देवी और राखी देवी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि परमिला देवी और आशा देवी लंबे समय से अत्यधिक रक्तस्राव से पीड़ित थीं। दोनों गंभीर एनीमिया की शिकार हो गई थीं। डॉ संजीव कुमार प्रसाद के नेतृत्व में दोनों का सफल हिस्टेरेक्टॉमी ऑपरेशन किया। वहीं राखी देवी के शरीर में 10 वर्ष पहले लगाया गया कॉपर-टी कई जगह प्रयास करने के बावजूद नहीं निकल पा रहा था। डॉ संजीव ने सफलतापूर्वक कॉपर-टी निकाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.