जमशेदपुर, जून 3 -- जमशेदपुर। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर बनाने के लिए आयुष्मान योजना से जनरल ड्यूटी डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के अनुसार, अनुबंध पर डॉक्टर की नियुक्ति के लिए 10 जून को साक्षात्कार आयोजित होगा। इससे पूर्व जिला स्वास्थ्य विभाग में एक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और एक बाल रोग विशेषज्ञ (चाइल्ड स्पेशलिस्ट) डॉक्टर को आयुष्मान योजना से सदर अस्पताल में नियुक्त किया गया था। यह भी पढ़ें- झारखंड में नर्सिंग स्टाफ के 7609 पदों पर भर्ती जल्द, CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू हुआ ऐक्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...