सीवान, अक्टूबर 1 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में गुरुवार को मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग और ब्लड बैंक की ओर से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के तहत जिले में 17 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 64 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- Latehar News: रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर व सम्मान समारोह आज अब एक अक्टूबर को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित होने...