रांची, अप्रैल 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सदर अस्पताल, रांची में 10 व 11 अप्रैल को दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के तहत आयोजित हो रहा है, जिसमें कोच्ची स्थित अमृता हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों का सहयोग मिलेगा। शिविर के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से चिन्हित बच्चों की विशेषज्ञों द्वारा स्क्रीनिंग की जाएगी। जांच के लिए ईको सहित अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, ताकि बच्चों में मौजूद हृदय संबंधी समस्याओं की सटीक पहचान हो सके। जांच के बाद जिन बच्चों में सर्जरी की आवश्यकता पाई जाएगी, उनका नि:शुल्क ऑपरेशन अमृता हॉस्पिटल, कोच्ची में कराया जाएगा। सर्जरी के बाद नियमित फॉलोअप की व्यवस्था भी सुनिश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.