बिहारशरीफ, जून 11 -- सदर अस्पताल में आग से बचाव की व्यवस्था मिली नाकाफी फायर ऑडिट में नियमों की अनदेखी आयी सामने 15 दिनों में व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन फायर सेफ्टी को लेकर पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। होटल, मॉल और अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया जा रहा है। गुरुवार को सदर अस्पताल और सदर पीएचसी में फायर ऑडिट किया गया। इस दौरान दोनों अस्पतालों में आग से बचाव की व्यवस्था नाकाफी पायी गयी। दोनों अस्पतालों को 15 दिनों में आग से बचाव की व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में आग से बचाव की व्यवस्था मिली नाकाफी नियमों का पालन न करने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने बताय...