सदर अस्पताल में आईसीयू वार्ड व पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन
भागलपुर, जुलाई 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को ऑनलाइन विधि से भागलपुर के सदर अस्पताल में आईसीयू वार्ड और पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन किया। पैथोलॉजी सेंटर को पीपीपी मोड में संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में मेयर डॉ. बसुंधरा लाल, सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद व सदर अस्पताल प्रभारी डॉ. राजू समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सदर अस्पताल प्रभारी के अनुसार प्रथम चरण में चार बेड पर आईसीयू का संचालन कर यहां मरीजों का इलाज किया जाएगा। दूसरे चरण में मैन पावर उपलब्ध होने पर छह बेड के आईसीयू का संचालन किया जाएगा। पीपीपी मोड पर संचालित पैथोलॉजी सेंटर मे नई और आधुनिक मशीन से मरीजों की जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सदर अस्पताल : आईसीयू का 5 साल में दूसरी बार उद्घाटन, चालू अब भी नहीं ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.