खगडि़या, दिसम्बर 29 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। सदर अस्पताल में दस बेड के आईसीयू कक्ष की स्थापना की गई है। डीएम नवीन कुमार व विधायक बबलू मंडल ने रविवार को संयुक्त रूप से आईसीयू कक्ष का उद्घाटन किया। बताया जा रहा है कि आईसीयू के संचालन शुरु होने से अब सदर अस्पताल से गंभीर मरीजों को रेफर करने से मुक्ति मिल जाएगी। पूर्व में सदर अस्पताल में सड़क दुर्घटना समेत अन्य गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता था लेकिन अब इस समस्या से मुक्ति मिल पाएगी। अब मरीजों को वेंटीलेटर, सेक्शन मशीन आदि की सुविधा मिल पाएगी। उद्घाटन के मौके पर एडीएम आपदा विजयंत, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विवेक सुगंध, अस्पताल प्रबंधक, अस्पताल मैनेजर प्रवण कुमार, जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज कुमार फोगला आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.