जामताड़ा, मार्च 20 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा जिला गठन के 25 वर्ष बाद जामताड़ा अबुआ सदर अस्पताल में अल्ट्रासोनोग्राफी की सुविधा शुक्रवार से प्रारंभ हुई है। डीसी रवि आनंद ने सदर अस्पताल भवन के 22 नंबर कमरे में अल्ट्रासोनोग्राफी सुविधा का उद्घाटन किया। पहले दिन मरीजों को निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराई गई। उद्घाटन के समय चार मरीजों ने अल्ट्रासोनोग्राफी के लिए नंबर लगाया था। वही सामान्य मरीजों के लिए निर्धारित सरकारी दर पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। सबसे बड़ी बात है कि अल्ट्रासोनोग्राफी की सुविधा प्रदान करने के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की भी बहाली कर ली गई है। डॉ राकेश रंजन रेडियोलॉजिस्ट के रूप में सदर अस्पताल में अपनी सेवा देंगे। उद्घाटन के मौके पर डीसी रवि आनंद ने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारी मरीज एवं एएनसी मरीजों के लिए यह सुवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.