चाईबासा, मार्च 8 -- चाईबासा,संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित सदर अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है। सदर अस्पताल का ओपीडी नये भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। न्यू ओपीडी भवन में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सीढ़ी चढ़कर प्रथम तल्ले में जाकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। कई महिलाओं को सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी होती हैं। इस संबंध में भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हेमंत कुमार केशरी ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को मेल करके शिकायत की है। उन्होंने बताया है कि इसकी शिकायत मिलने पर वे सदर अस्पताल गए थे। वहां उन्होंने काफी मसक्कत कर कई महिलाओं को सीढ़ी से चढ़ते देख सकते में आ गए, क्योंकि गर्भवती महिलाओं को सीढ़ी में चढ़ना-उतरने की सख्त मनाही रहती है।खाली पेट अल्ट्रासाउंड के बाहर खड़ी रह रहीं महिलाएंइतना ही...