जमशेदपुर, मार्च 29 -- 200 बेड वाले सदर अस्पताल में अब दस मरीजों को एक साथ वेंटिलेटर की सुविधा मिल सकेगी। यह जिला का एकमात्र सरकारी अस्पताल है, जहां वेंटिलेटर उपलब्ध है। सदर अस्पताल को वर्ष 2021 में पीएम केयर फंड से 10 वेंटिलेटर प्राप्त हुए थे। बीच में कुछ वेंटिलेटर खराब हो गए थे, लेकिन अब सभी 10 वेंटिलेटरों को तैयार कर लिया गया है। राज्य में रांची के बाद सदर अस्पताल ही ऐसा सरकारी अस्पताल है, जहां 10 वेंटिलेटर एक साथ चलाए जा सकते हैं।आईसीयू संचालन के लिए सीएमसी वेल्लोर के डिप्लोमा इन क्रिटिकल केयर मेडिसिन डॉ. फैजल इंचार्ज हैं। उनके साथ एनेस्थेसिस्ट डॉ. नरेन्द्र सुमराई भी विशेषज्ञ के रूप में उपलब्ध हैं। इससे गंभीर मरीजों का बेहतर इलाज संभव हो सकेगा। कोल्हान क्षेत्र के सबसे बड़े एमजीएम अस्पताल में आईसीयू में अभी एक भी वेंटिलेटर नहीं है। निजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.