चाईबासा, मई 4 -- चाईबासा। प्रोजेक्ट परख एक नई उड़ान के तहत सदर अस्पताल में 1 मई से एक नई परम्परा की शुरुआत की गई है। हर दिन सुबह 9 बजे सभी स्वास्थ्यकर्मी अपने काम शुरू करने से पहले प्रार्थना सभा में भाग लेंगे। इसके बाद अपने-अपने कामों में लगेंगे। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने दी। उन्होंने बताया कि अब हर दिन स्वास्थ्यकर्मी अपना काम शुरू करने से पहले ईश्वर को याद करेंगे और दुआ करेंगे की दिन की शुरुआत बेहतर हो और हर काम करने में ईश्वर का साथ मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.