बांका, फरवरी 3 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। सदर अस्पताल बांका के आकस्मिक विभाग के ठीक सामने शेड की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों के परिजनों को आजकल भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि गर्मी और बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा आकस्मिक विभाग के समीप मरीजों के परिजनों के बैठने के लिए कई मेज तो स्थापित की गई हैं, लेकिन उनके ऊपर शेड नहीं होने से यह व्यवस्था अधूरी साबित हो रही है। तेज धूप के कारण गर्मी के मौसम में वहां बैठना मुश्किल हो जाता है। जबकि गर्मी से राहत पाने के लिए यहां कोई स्थायी पंखा भी नहीं लगाया जा सका है, क्योंकि शेड के अभाव में पंखे की व्यवस्था संभव नहीं हो पाती। वहीं बरसात के दिनों में हल्की बारिश होते ही मरीजों के परिजनों को इधर-उधर शरण लेनी पड़ती है, जिससे अस्पताल में अव्यवस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.