सदर अस्पताल बना मॉडल, रिम्स भी अपनाएगा व्यवस्था
रांची, मार्च 20 -- रांची, संवाददाता। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रांची सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली को अब रिम्स भी अपने यहां लागू करेगा। इसी उद्देश्य से रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरेंद्र बिरुआ ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का दौरा कर वहां की सुविधाओं और प्रबंधन का जायजा लिया। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने उन्हें आयुष्मान लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. बिरुआ ने कहा कि सदर अस्पताल इस योजना के लिए एक मॉडल अस्पताल के रूप में उभरा है, जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है।उल्लेखनीय है कि पूर्व में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने भी यहां के प्रबंधन को प्रेजेंटेशन के लिए आमंत्रित किया था। अब प्रदेश का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज (रिम्स) भी सदर अस्पताल की तर्ज पर अपनी व्यवस्थाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.