गोपालगंज, फरवरी 9 -- गोपालगंज। सदर अस्पताल परिसर स्थित पार्किंग स्थल से सोमवार की सुबह चोरों ने एक मरीज की बाइक चोरी कर ली। पीड़ित भोरे थाना क्षेत्र के खदही गांव निवासी अजय कुमार सिंह अपनी पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे और बाइक पार्किंग में खड़ी कर पुराने ओपीडी वार्ड गए थे। कुछ ही मिनट बाद लौटने पर बाइक गायब मिली।घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने नगर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि अस्पताल परिसर में बाइक, मोबाइल व नकदी चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.