धनबाद, मार्च 20 -- सदर अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के मुख्य मार्ग पर ही नालियों का गंदा पानी बह रहा है। सड़क के बीचों-बीच बह रहे इस गंदे पानी के कारण आवागमन बाधित हो रहा है और मरीजों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। सदर अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजनों के अनुसार नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। कई जगहों पर पानी जमा हो जाने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। अस्पताल आने वाले मरीज, खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इस गंदगी से होकर जाने को मजबूर हैं।सबसे चिंताजनक बात यह है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान के पास इस तरह की स्थिति होने के बावजूद प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.