हाजीपुर, मार्च 24 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर अस्पताल कैंपस से रविवार को चोरों के द्वारा बाइक की चोरी घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में सदर थाना क्षेत्र के रजौली हरिहरपुर गांव निवासी स्व.शिवशंकर प्रसाद साह के पुत्र शिव कुमार ने नगर थाने में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाया है। प्राथमिकी में बताया गया की 102 एंबुलेंस गाड़ी पर एएनटी के पद पर कार्य करते है। रविवार की सुबह करीब 8:45 में सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मियों के द्वारा टोकन लेकर अपनी बाइक को पार्किंग किया था। लौटने के दौरान देखा तो मेरी बाइक उक्त स्थल पर नहीं था। पीड़ित ने सदर अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी पर सवाल खड़े किए है। उनके द्वारा बताया गया कि टोकन रहने के बाद भी बाइक कैसे चोरी हो गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.