धनबाद, दिसम्बर 21 -- धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने सदर अस्पताल को 100 वाइल एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) वापस लौटा दी है। पिछले दिनों एआरवी की किल्लत होने पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सिविल सर्जन से 100 वाइल एआरवी ली थी। सदर में इसकी किल्लत शुरू होने के कारण शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने अपना वैक्सीन वापस मांगी थी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का पत्र भी लिखा गया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने वैक्सीन वापस कर दी है। सदर अस्पताल में वैक्सीन आने के बाद डॉग बाइट के मरीजों को राहत मिली है। उन्हें सदर अस्पताल में भी निशुल्क वैक्सीन मिलने लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.