सहरसा, मार्च 10 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नई एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है, जिससे मरीजों को आपातकालीन स्थिति में बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी। सोमवार को अस्पताल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ राज नारायण प्रसाद, प्रभारी अधीक्षक डॉ एसएस मेहता और जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय रंजन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को रवाना किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि नई एम्बुलेंस के जुड़ने से मरीजों के सुरक्षित परिवहन में काफी सुविधा होगी। सिविल सर्जन ने बताया कि यह एम्बुलेंस आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है, जिससे मरीजों को अस्पताल लाने-ले जाने के दौरान प्राथमिक उपचार की सुविधा भी मिल सकेगी। इससे गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.