खगडि़या, मई 25 -- खगड़िया । नगर संवाददाता अब जल्द ही सदर अस्पताल को जलजमाव से मुक्ति मिल जाएगी। जलनिकासी को लेकर कार्य योजना तैयार करते हुए 16 करोड़ 76 लाख की लागत से डीपीआर तैयार किया चुका है। अब डीपीआर की तकनीकी स्वीकृति के लिए प्रक्रिया अपनाई जा रही है। तकनीकी स्वीकृति होते ही इसके टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जिससे सदर अस्पताल परिसर में जलतमाव की समस्या से मुक्ति के लिए कार्य शुरू करवाया जा सके। मिली जानकारी के अनुसार बीएमएसआईसीएल के द्वारा सदर अस्पताल परिसर से जलनिकासी की व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए डीपीआर विभाग को भेजा जा चुका है। यह भी पढ़ें- खगड़िया: सदर अस्पताल में जलजमाव के स्थायी समाधान को लेकर पहलबैठक में चर्चा बिहार विधानसभा में सोमवार को आयोजित पर्यटन उद्योग समिति की समीक्षा बैठक में खगड़िया जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्...