कोडरमा, अप्रैल 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल, कोडरमा में यूरोलॉजी की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। यह सर्जरी अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के माध्यम से की गई। सर्जरी का संचालन विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सत्यजीत सिंह ने किया। सदर अस्पताल में तीन महीने पूर्व लेप्रोस्कोपी (दूरबीन) मशीन एवं आवश्यक उपकरणों की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से अब यूरोलॉजी एवं जनरल सर्जरी की जटिल प्रक्रियाएं भी स्थानीय स्तर पर संभव हो पाई हैं। इस सुविधा के शुरू होने से जिले के मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। प्रत्येक बुधवार को यूरोलॉजिस्ट डॉ. सत्यजीत सिंह से परामर्श ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...