कोडरमा, अप्रैल 1 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल, कोडरमा में मार्च माह में बड़ी संख्या में मरीजों ने विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। मार्च माह में जनरल ओपीडी में कुल 12,890 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं, जनरल सर्जरी विभाग में 27 और ऑर्थो सर्जरी विभाग में 6 सफल ऑपरेशन किए गए। अस्पताल की लैब सेवाओं के अंतर्गत कुल 7,805 जांचें की गईं। इसके अलावा 1,500 एक्स-रे, 709 सीटी स्कैन और 1,211 अल्ट्रासाउंड जांचें की गईं, जिससे मरीजों को समय पर सटीक निदान मिल सका। महिला एवं प्रसूति सेवाओं के तहत 194 सी-सेक्शन (LSCS) तथा 198 सामान्य प्रसव दर्ज किए गए। इमरजेंसी सेवा के अंतर्गत कुल 4,055 मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही, फिजियोथेरेपी सेवाओं के तहत 439 मरीजों का इलाज किया गया, जिससे उन्हें पुनर्वास (रीहैबिलिटेशन) में मदद मिली।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.