हाजीपुर, अप्रैल 28 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एईएस वार्ड एवं हीट वेव वार्ड का जायजा लिया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार, दवा उपलब्धता, चिकित्सीय व्यवस्था एवं साफ सफाई की स्थिति की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने एईएस वार्ड में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 10 बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी मरीजों का समुचित उपचार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सुनश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- रोजाना डायरिया पीड़ित मरीज सदर अस्पताल में हो रहे भर्ती लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.