देवघर, अप्रैल 28 -- देवघर, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीज इन दिनों भीषण गर्मी और अव्यवस्थित बिजली व्यवस्था के दोहरे संकट से जूझ रहे हैं। स्थिति यह है कि जैसे ही बिजली आपूर्ति बाधित होती है, वार्डों में लगे पंखे भी बंद हो जाते हैं और मरीजों की परेशानी अचानक बढ़ जाती है। लगातार दो-तीन दिनों से जारी तेज गर्मी ने हालात और भी कठिन बना दिए हैं। वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि बिजली जाने पर पंखे कभी एक घंटे तो कभी दो घंटे तक बंद रहते हैं, जिससे वार्ड का वातावरण बेहद गर्म और दम घुटनभरा हो जाता है। यह भी पढ़ें- विद्युत आपूर्ति अंचल देवघर को फूल लोड बिजली कई मरीजों ने बताया कि इस स्थिति में उन्हें मजबूरी में हाथ का पंखा या कपड़े झलकर किसी तरह राहत पाने की कोशिश करनी पड़ती है। सारवां निवासी दीपक कुमार क...