भभुआ, मई 22 -- मरीजों के लिए बाजार से बंद बोतल का पानी खरीद रहे परिजन, प्यास बुझाने के लिए तिमरदार को करनी पड़ रही है जेब ढीली सदर अस्पताल में भर्ती या स्वास्थ्य जांच कराने आए मरीजों की नहीं बूझ रही प्यास आरओ से भी गिर रहा सामान्य पानी, गर्मी में पेयजल की नहीं है अच्छी व्यवस्था (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तीखी धूप व भीषण गर्मी में सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच या इलाज कराने आए या भर्ती मरीजों को पीने के लिए शीतल जल नहीं मिल रहा हैं।

पेयजल की समस्या सदर अस्पताल के वाटर कूलर की टोटी खोलने पर उसका पानी गर्म निकल रहा है। आरओ मशीन से भी सामान्य पानी गिर रहा है। ऐसे में सदर अस्पताल में भर्ती महिला व पुरुष मरीजों के लिए उनके परिजन बाजार से बंद बोतल का पानी खरीद रहे हैं। ऐसे में उन्हें जेब ढीली को करनी पड़ रही है। सदर अस्पताल...