लखीसराय, जून 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में लंबे समय से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरा एक बार फिर चालू हो गया है।

सीसीटीवी निगरानी की बहाली कैमरा सक्रिय होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पूरे परिसर की निगरानी शुरू कर दिया है, जिससे मरीज, परिजन और स्वास्थ्यकर्मियों को राहत मिली है। ज्ञात हो कि हिन्दुस्तान ने हाल ही में 31 मई के अंक में "सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी बंद, मरीजों की सुरक्षा पर सवाल" शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित कर सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को प्रमुखता से उठाया था।

चोरी की घटना और CCTV का महत्व खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और बंद पड़े कैमरों को दुरुस्त कर पुनः चालू कराया। सीसीटीवी कैमरा चालू होने के बाद इसका असर भी दिखने लगा है। हाल ही में सदर अस्पताल परिसर से हुई एक...