चाईबासा, मार्च 14 -- चाईबासा । सदर अस्पताल के बीएसएनएल ऑफिस साइट के बंद गेट को चालू करने के लिए उपायुक्त के निर्देश पर प्रशिक्षु आइएएस सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी सिद्धांत कुमार शनिवार को स्थल जांच करने सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दिया जाएगा। सदर अस्पताल के दूसरे बंद गेट को खोलने के लिए कांग्रेसी नेता त्रिशानु राय ने उपायुक्त को लिखित आवेदन दिया था। उसी आघार पर प्रशिक्षु आइएएस सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी को स्थल जांच करने के लिए भेजा गया। त्रिशानु राय ने कहा कि बीएसएनएल आफिस साइट गेट बंद हो जाने से लोगों को सदर अस्पताल आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस लिए श्री राय ने उपायुक्त से बंद गेट खोलने की मांग की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.