सदर अस्पताल के फिजियोथैरेपिस्ट की संदिग्ध मौत की जांच को एसआईटी गठित
बोकारो, अगस्त 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में कार्यरत फिजियोथैरेपिस्ट वीरेंद्र कुमार महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत पिछले 12 वर्षों से कार्यरत वीरेंद्र का शव मौत के करीब 23 घंटे बाद शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के लिए चास अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा के निर्देश पर डीएसपी स्तर के अधिकारी की अगुवाई में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जो पूरे प्रकरण की जांच करेगा। गुरुवार रात करीब 10:40 बजे वीरेंद्र कुमार महतो का शव सदर अस्पताल के फिजियोथैरेपी कक्ष में पंखे से लटका मिला था। पुलिस की प्रारंभिक जांच इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन मृतक की पत्नी उर्मिला देवी और परिजनों ने इसे संदिग्ध बतात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.