बांका, मार्च 24 -- बांका, निज संवाददाता। बांका सदर अस्पताल के दवा भंडार कक्ष के इंचार्ज के रूप में विगत 12 वर्षों से कार्यरत मिथलेश झा() की मौत रविवार देर रात्रि अनायास ही हो गई। अस्पताल में दम तोड़ने के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उनके परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के पत्नी और बेटी ने बांका सीएस पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। हालांकि सीएस घटना की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे तथा परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने कहा कि विगत दो माह से मिथलेश झा मानसिक तनाव में जी रहे थे। अस्पताल के कई कर्मियों और डॉक्टरों ने कहा कि मिथलेश झा काफी मृदु भाषी और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनका सभी से बराबर लगाव था। एकाएक उनकी मौत किसी सदमे से कम नहीं है। वहीं आईएमए के सचिव डॉ शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.