बेगुसराय, मार्च 11 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल स्थित प्रसूता पूर्व वार्ड में अव्यवस्था और खराब सुविधाओं के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के एक कमरे की छत की सीलिंग टूटकर झूल रही है। इससे यहां कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। वहीं दो कमरे में लगाये गये छह पंखे भी खराब पड़े हैं। इससे प्रसूताओं और उनके परिजनों को गर्मी में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बदहाली का आलम इतना ही नहीं, बल्कि एक बेड पर दो-दो प्रसूताओं को रखा जा रहा है। मरीजों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को सुरक्षित और साफ-सुथरा माहौल मिलना चाहिए। लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। छत की टूटी सीलिंग देखकर मरीज और उनके परिजन हमेशा डर के साये में रहते हैं। मरीज व अभिभावकों की ओर से कई बार अ...