देवघर, दिसम्बर 28 -- देवघर। सदर अस्पताल परिसर में शनिवार अपराह्न 4:30 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रसव वार्ड के नीचे लगे डीज़ल इंजन (डीजी) में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। आग भयंकर लगी थी। धुआं इतना जबरदस्त था कि प्रसव वार्ड समेत सीएनसीयू में धुआं भर गया था। हालांकि वार्ड प्रभारी ने सभी खिड़कियां खोलकर धुएं को बाहर निकाला। घटना के बाद कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन अस्पताल में मौजूद कर्मियों की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या मरीजों को नुकसान नहीं पहुंचा। जानकारी के अनुसार, प्रसव वार्ड के बाहर नीचे डीजी सामान्य रूप से चल रहा था। उसी क्रम में अचानक शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इंजन से धुआं उठता देख मौजूद लोग घबरा गए, खासकर इसलिए क...