औरंगाबाद, जनवरी 22 -- सदर अस्पताल के नवनिर्मित नौ तल्ला भवन के उद्घाटन के महीनों बाद भी उसमें जनरेटर की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इससे बिजली गुल होते ही कर्मचारियों और मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में भवन के पहले तल्ले पर दंत विभाग, नेत्र विभाग, एनसीडी क्लीनिक और नवजात शिशुओं के टीकाकरण की सुविधा संचालित है। दूसरे तल्ले पर फिजियोथैरेपी और तीसरे तल्ले पर एनसीडी, डीआईओ और डीएचओ कार्यालय कार्यरत हैं। छठे तल्ले पर कमांड कंट्रोल कार्यालय और नौवें तल्ले पर मीटिंग हॉल निर्धारित किया गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर इन सभी विभागों का कामकाज प्रभावित हो जाता है। ऊंचा भवन होने के कारण मरीजों और कर्मचारियों को लिफ्ट पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन बिजली गुल होने पर अधिकांश सुविधाएं ठप हो जाती हैं। अस्पताल प्रबंधन के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.