बक्सर, फरवरी 4 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक पद से डॉ़ नमीता सिंह को बदल दिया गया है। इनकी जगह पर डॉ़ संजय कुमार को प्रभार मिला है। यह फेरबदल सिविल सर्जन डॉ़ शिव कुमार प्रसाद चक्रवती ने किया है। इसके अलावा लिपिक स्तर पर भी परिवर्तन किया गया है। रंजीत कुमार व निरंजन कुमार को सदर अस्पताल से हटा दिया है। दोनों को दूसरे जगह भेजा गया है। वहीं लिपिक मनीष कुमार व दो अन्य को सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त किया गया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मरीजों के इलाज में लापरवाही के मामले सामने आ रहे थे। मरीज के परिजन हंगामा कर रहे थे। इस बात को लेकर लगातार अस्पताल प्रबंधन की किरकिरी हो रही थी। इसी को देखते हुये बदलाव किया गया है। ताकि सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार हो सके। इलाज कराने आए मरीजों को सुविधाजनक इलाज हो सकें।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.